हंडिया की धरती में बसी है खूशबु
हंडिया के सभी लोगों को मैं हृदय से सलाम करता हूँ।हंडिया के लोगों में बड़ी सहजता है।लोगों के प्रति सच्ची संवेदना रहती है।सुख दुख में भागीदार होते हैं। यह सब हमें विरासत में मिली है जिसको भुलाया नहीं जा सकता है।हमारे पूर्वजों ने हमें ऐसा संस्कार दे कर गये हैं जो लाखों करोड़ों रूपया खर्च करके भी नहीं प्राप्त कर सकते हैं।यही सब बाते हैं जो हमारी सस्कृति और सभ्यता को बचा कर रखी है।हम बड़ों का सम्मान करते हैं।बच्चों से प्यार करते हैं महिलाओं का आदर करते हैं।गुरूजन को हृदय में रखते हैं जैसे किसान अपनी मिट्टी से लगाव रखता है। मां अपने बेटे को हृदय से चाहती है वैसे हम सब हंडिया को चाहते है।यही सब हंडिया की खुशबू है। सभी हंडियावासियों को मैं प्रणाम करता हूं।
-----जयचन्द प्रजापति
Comments
Post a Comment