Posts

Showing posts from December, 2020

क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है धूमधाम से

 हंडिया:(जयचन्द प्रजापति)।आज क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन प्रभु ईसा मसी़ह का जन्म हुआ था। यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व को दूसरे धर्म के लोग भी मनाते हैं। यह पर्व पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को उपहार दिया जाता है।

जोरदार स्वागत हंडिया सपा अध्यक्ष का

 हंडिया विघानसभा के सपा अध्यक्ष बंगाली विश्वकर्मा का सपा कार्यकर्ताओं समाजवादियों तथा पदाधिकारियों द्वारा हंडिया में जोरदार स्वागत किया गया।

हंडिया है एक संपन्न क्षेत्र

 हंडिया,प्रयागराज: हंडिया तहसील की अगर बात करते हैं तो हम पाते हैं एक समृध्यशाली क्षेत्र ।आपको यहाँ एक तहसील मिल जायेगी,एक ब्लॉक भी मिल जायेगा हंडिया में एक कोतवाली तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज मिल जायेगा। एनआईसी तथा महर्षि कॉलेज दो प्रतिष्ठित कॉलेज मिलेगा। हंडिया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज,हर प्रताप डिग्री कॉलेज तथा कई हॉस्पिटल मिल जायेगें।दुकानों का भंडार मिल जायेगा।तरह तरह की मिठाईंयां तथा चाट पकौड़े की दुकान तथा हंडिया का लौंगलता सब को खाने का मन करता है।हंडिया का समोसा तो अति प्रिय है ।यहां फल फूल की दुकाने भी हैं। हंडिया में तो बहुत कुछ है और लहलहाती फसल और बहुत कुछ...

हंडिया की धरती में बसी है खूशबु

 हंडिया के सभी लोगों को मैं हृदय से सलाम करता हूँ।हंडिया के लोगों में बड़ी सहजता है।लोगों के प्रति सच्ची संवेदना रहती है।सुख दुख में भागीदार होते हैं। यह सब हमें विरासत में मिली है जिसको भुलाया नहीं जा सकता है।हमारे पूर्वजों ने हमें ऐसा संस्कार दे कर गये हैं जो लाखों करोड़ों रूपया खर्च करके भी नहीं प्राप्त कर सकते हैं।यही सब बाते हैं जो हमारी सस्कृति और सभ्यता को बचा कर रखी है।हम बड़ों का सम्मान करते हैं।बच्चों से प्यार करते हैं महिलाओं का आदर करते हैं।गुरूजन को हृदय में रखते हैं जैसे किसान अपनी मिट्टी से लगाव रखता है। मां अपने बेटे को हृदय से चाहती है वैसे हम सब हंडिया को चाहते है।यही सब हंडिया की खुशबू है। सभी हंडियावासियों को मैं प्रणाम करता हूं।                            -----जयचन्द प्रजापति

मेरा भारत महान

हम जिस देश में रहते हैं। वह भारतीय देश हमारा है। हम उस देश में रहते हैं।हम उस देश का नमक खाते हैं। भारत हमें सब कुछ देता है। हम इस दुलारे देश के दुलारे सिपाही हैं। हमारा देश विविधता से भरा है इसलिये हमारा देश महान देश है।

हंडिया में खिली धूप

हंडिया में गलन तेज हो गई है लेकिन धूप खिली है जिससे लोग प्रसन्न और खुश नजर आ रहे हैं।

'हंडिया खास' राष्ट्रीय समाचार पत्र

संपादक -जयचन्द पता -जैतापुर,सियाडीह,हंडिया,प्रयागराज